






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आज आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नितिन कोहली, के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू आहलूवालिया ने पीएपी हेलिपैड पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गर्मजोशी और सम्मानपूर्वक स्वागत किया। मुख्यमंत्री के जालंधर आगमन के दौरान नितिन कोहली और काकू आहलूवालिया अग्रिम पंक्ति में मौजूद रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति जालंधर की जनता की शुभकामनाएं और भरोसा व्यक्त किया।