






मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी. नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपके लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा. शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे. जो लोग किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको आज कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. लेकिन आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. सेहत में पिछले दिनों के मुकाबले सेहत अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन बहुत ही मिलाजुला रहेगा. आपको अपनी बनाई गई योजना का आज भरपूर लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उनके लिए किसी तरह की कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है. सहकर्मियों का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा. जो लोग आज किसी तरह के नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं उनको आज के दिन थोड़ा धैर्य और संयम रखना होगा. वाहन आदि पर धन खर्च हो सकते हैं या फिर आप किसी को धन उधार दे सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आज का दिन जीवन सुखमय और प्रेम से भरा हुआ होगा लेकिन लव लाइफ में आज प्रेमी संग नोकझोंक हो सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी और अधूरे काम आज के दिन जल्दी पूरे होंगे. आज के दिन आप अपनी सभी तरह की जिम्मेदारियों को अच्छे ढ़ंग से निभाने में कामयाब होंगे. नौकरी में आपके प्रभाव और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा. आज के दिन आपको अति उत्साह से बचना होगा और लेनदेन के मामले में आपको संभलकर रहना होगा. आपको थकान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आज के दिन आपकी मुलाकात दूर रह रहे सगे संबंधियों से हो सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति आज के दिन काफी बेहतर रहेगी. आज के दिन आपको नौकरी में प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जिन लोगों का कहीं कोई धन फंसा हुआ था वह आज के दिन वापस मिल सकता है. कारोबार में आज के दिन कोई बढ़िया डील आपको मिल सकती है. जो लोग शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र जुड़े है उनके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी की तरफ से भरपूर प्यार और उपहार मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन थोड़ा मिलाजुला रहने वाला होगा. आज के दिन आप किसी तरह की उलझनों में रह सकते हैं. आपको आर्थिक फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा. राजनीतिक और सामाजिक मामलों में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आज के दिन आपको राजनीतिक और सामाजिक मामलों में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आज के दिन आपको अपने बड़े और बुजुर्गों का विशेष मान-सम्मान करना होगा. ससुराल पक्ष की तरफ से आपको कोई अच्छा अवसर सुनने को मिल सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन उनकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी. जो लोग किसी तरह के व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा. आपको अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से हर स्थिति का सामना करने में आपको कामयाबी मिलेगी. आज के दिन आपको अचानक से अप्रत्याशित कमाई के मौके मिलेंगे. नौकरी में आपको अपनी वाणी और व्यवहार को बहुत ही संतुलित करके चलना होगा. वैवाहिक जीवन में आपको बेहतर संतुलन स्थापित करके चलना होगा. आज के दिन आपको किसी दूसरे का वाहन आदि चलाने से बचना होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से जूझने में बीतेगा. भागदौड़ बनी रहेगी और आपको अपने अधूरे कामों को करने से धन खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपको एक से ज्यादा स्त्रोत से धन लाभ भी होगा. नौकरी में दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा. सहकर्मियों संग अच्छा समय बीतेगा. आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों से अच्छा समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा. आज की शाम को आपको अच्छा भोजन और मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा किसी तरह की धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का अवसर आपको मिलेगा.
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. साथ ही किसी दोस्तों या रिश्तेदारों को धन उधार भी दे सकते हैं. इसके अलावा आज के दिन आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. जिससे आपको आर्थिक लाभ, प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग भी बनेंगे. लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बरकरार रहेगा. आज के दिन आपको जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा. आज के दिन आपको अपने शत्रुओं और विरोधियों की चालों को अच्छी तरह से समझते हुए सावधान रहना होगा.







