





बयूरो (गोलमाल न्यूज़/प्रीती भारती) : जालंधर के प्रख्यात Nova IVF हॉस्पिटल में डॉ. जैस्मिन दाहिया के नेतृत्व में ‘धीयां दी लोहड़ी’ के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोहड़ी का पर्व अत्यंत खुशी, उल्लास और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष आयोजन में कई दंपतियों ने इसी हॉस्पिटल में पैदा हुए अपने नवजात बच्चों के साथ भाग लिया।
अपने संबोधन में डॉ. जैस्मिन दाहिया ने कहा कि बेटियों का सम्मान करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता का कर्तव्य भी है। उन्होंने बताया कि एक IVF विशेषज्ञ के रूप में वे प्रतिदिन ऐसे दंपतियों से मिलती हैं, जो केवल एक स्वस्थ बच्चे की कामना करते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि हर बच्चा ईश्वर का अमूल्य उपहार है, जो लिंग से परे है।