Home National जालंधर: OMG! ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, श्री माता...

जालंधर: OMG! ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, श्री माता वैष्णो देवी जी से दर्शन कर लौट रही थी परिवार संग घर, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला ने ट्रेन में ही नवजात को जन्म दिया। जानकारी अनुसार ट्रेन संख्या 15656 (कामाख्या एक्सप्रेस) जोकि श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) में सफर कर रही एक गर्भवती महिला रेलवे यात्री द्वारा ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया गया जिसकी सूचना मिलते ही जालंधर कैंट स्टेशन पर रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) जालंधर कैंट द्वारा एंबूलैंस का प्रबंध कर जच्चा बच्चा को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक महिला और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जी.आर.पी. जालंधर कैंट के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने इस बारे बताया कि ट्रेन नंबर 15656 कमाख्या एक्सप्रैस में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की पहचान पुनीता देवी पत्नी राज कुमार निवासी कप्तान गंज, यू.पी. के रूप में हुई है जो कि अपने बच्चों व पति के साथ श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शन करने के बाद वापिस अपने घर जा रही थी। अशोक शर्मा ने बताया कि जब उक्त ट्रेन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला के पति राज कुमार ने पूरी जानकारी पुलिस और मौके पर पहुंचे रेलवे अस्पताल के डाक्टरों को दी जिसके पश्चात उन्हें एम्बुलेंस का इंतेज़ाम कर सिविल हॉस्पिटल पहुँचाया जहां दोनों माँ व नवजात बच्चा सही हैं।