









बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के जनसुविधा केंद्र कम कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा सदस्य अशोक मित्तल की ओऱ से किया गया। पार्टी का कार्यालय रामामंडी स्थित बर्गर किंग वाली मार्किट में खोला गया है। इस अवसर पर मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना, लोकसभा इंचार्ज व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा, योजना बोर्ड चेयरमैन व जिला इंचार्ज अमृतपाल सिंह, चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, पूर्व मेयर जगदीश राजा, लवली ग्रुप के रमेश मित्तल, डॉ. बलजीत सिंह जोहल और काकू आहलूवालिया विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्री सुखमणि साहिब के पाठ से की गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। पाठ के उपरांत अरदास की गई और क्षेत्र की सुख-शांति, तरक्की तथा भाईचारे की कामना की गई। इसके बाद लंगर भी लगाया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, युवाओं, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यालय उद्घाटन के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला, क्योंकि लंबे समय से वे अपने क्षेत्र में एक ऐसे जनसंपर्क केंद्र की मांग कर रहे थे, जहां वे सीधे अपनी समस्याएं रख सकें।