Home Punjab जालंधर कांग्रेस लीगल सेल ने महासचिव के पद पर संदीप कुमार को...

जालंधर कांग्रेस लीगल सेल ने महासचिव के पद पर संदीप कुमार को किया नियुक्त, पढ़ें व देखें

पूरी निष्ठा से संदीप कुमार निभाएंगे नई मिली जिम्मेवार : DBA सचिव रोहित गंभीर

एडवोकेट संदीप कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं : पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह लिद्दड़

बयूरो : जालंधर जिला बार एसोसिएशन द्वारा प्रधान राम छाबड़ा व सचिव रोहित गंभीर की अगुवाई में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें एसोसिएशन के को-ऑप्टेड सदस्य वरिष्ठ वकील संदीप कुमार जिनको कांग्रेस पार्टी ने अपने लीगल सेल में महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के सचिव रोहित गंभीर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस बधाई समारोह में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिधड़ एवं आदित्य जैन, पूर्व सचिव सतनाम सिंह हुंदल, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, यशोवर शेनमार, निखिल शर्मा, जगल मैनी, दीपक कुमार, दशविंदर सिंह, संदीप सूरी, अजय पाल राणा, हिमांशु सहित अनेक वरिष्ठ व युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिवक्ता संदीप कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके सम्बोधित करते हुए रोहित गंभीर ने कहा कि अधिवक्ता संदीप कुमार जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के को-ऑप्टेड सदस्य भी हैं और वह लगातार पिछले 5 कार्यकालों से समिति में रहकर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। बार की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता तथा सदस्यों के हित में किए गए कार्य सराहनीय रहे हैं।

कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सेवाभाव तथा सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी (लीगल सेल) का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है, जो उनके दीर्घ अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता का स्पष्ट प्रमाण है।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा ने भी अधिवक्ता संदीप कुमार को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन एवं समाज की सेवा करेंगे।