ब्यूरो: हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर की एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर – 42(CATC-42) में 11 पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। यह शिविर 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी,
जालंधर के तत्वावधान में जालंधर कैंट में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कैडेट्स ने शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल,
हथियार प्रशिक्षण, व्याख्यानों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन के परिणामस्वरूप उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट निकिता, मन्नत, दीपिका, कोमल और पूजा
ने गिद्दा प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किए। कैडेट कोमल और पूजा ने समूह गीत प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीते।
कैडेट अश्मिता ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि कैडेट हानिया ने हथियार संयोजन प्रतियोगिता में
रजत पदक हासिल किया। सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) दीपिका को कंपनी सीनियर के रूप में अपने कर्तव्यों का
कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया । कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर. एस. लेहल, एसएम ने कैडेट्स को शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण करने तथा पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। प्राचार्या डॉ. एकता
खोसला ने भी कॅडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एचएमवी को एनसीसी कैडेट्स सदैव संस्थान का गौरव बढ़ाती |
हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को अपनी एनसीसी कैडेट्स पर गर्व है । इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया
महिंदरू भी उपस्थित रहीं ।