







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज उस समय एक बड़ा और निर्णायक मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 की महिला कांग्रेसी पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह जमीनी स्तर पर बढ़ती विश्वसनीयता और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण माना जा रहा है। पार्षद परजीत कौर सुबह सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के आफिस में पार्टी में शामिल हो गईं थी, लेकिन उनके पति हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
परमजीत कौर ने कहा कि आज राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने की आवश्यकता है, और यह काम आम आदमी पार्टी बखूबी कर रही है। कांग्रेस पार्टी अब आम लोगों की उम्मीदों और ज़मीनी सच्चाइयों से दूर होती जा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी बिना भेदभाव के हर नागरिक की समस्या को प्राथमिकता दे रही है।