






प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, समाजिक सुधार और वैदिक मूल्यों को पुनर्स्थापना का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने गणमान्य अतिथि एवं एचएमवी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया एवं वैदिक युवति सभा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. नवरूप, डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. सलोनी शर्मा, डॉ. मीनू तलवाड़ एवं टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।