हंसराज महिला महाविद्यालय को खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – 2025 में एनडीयू की फुटबाल टीम में भाग लिया तथा टीम ने सिल्वर मैडल जीता। इन छात्राओं में पल्लवी रावत, नीतिका, कृपा भंडारी व दिव्या शामिल हैं । इन खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय कौशल, टीम वर्क व खेल भावना का प्रदर्शन किया, अपने खेल के प्रति अपनी प्रतिभा और
समर्पण को दिखाया। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने खिलाड़ियों, उनके कोच व स्पोर्ट्स विभाग के फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत व परिश्रम का फल मिला है, उनके प्रयासों ने हमारे संस्थान को गौरवान्वित किया है । उन्होंने खिलाड़ियों के भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता की सराहना की। इस अवसर पर स्पोर्ट्स फैकल्टी सदस्य रमनदीप कौर व प्रगति भी उपस्थित थे।