ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, भारत के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व पंजाब के पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल का आज लातूर में निधन हो गया. वह 91 साल के थे. उन्होंने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर पर आखिरी सांस ली. शिवराज पाटिल का निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ. घर पर ही उनका इलाज चल रहा था.