





बयूरो : जालंधर के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार सूर्य एन्क्लेव के सामने स्थित हाईवे अंडरपास को अगले 2 महीनों के लिए बंद रखा जाएगा जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि NHAI द्वारा मौजूदा 4 लेन वाले पुल का विस्तार किया जाना है ताकि ट्रैफिक को सुगम बनाया जा सके। इस कारण सूर्य एन्क्लेव, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक, लाडोवाली रोड और इसके आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ेंगे। शुरूआती चरण में अंडरपास को दोनों ओर से पूरी तरह बंद किया जाएगा, जिससे लोगों को अपने नियमित मार्गों के बजाय नए रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा। वहीं लोगों का कहना है कि इस दौरान शहर में जाम की समस्या बढ़ेगी क्योंकि वैकल्पिक मार्गों पर पहले से ही काफी ट्रैफिक रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें, ताकि व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव न पड़े।