





इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि इतने कम समय पर आप लोगों का इकट्ठ देख कर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में आपके हलके में एक आफिस खोलने पर विचार किया जा रहा है। ताकि लोगों की समस्याओं का हल ओर तेजी से किया जाए।
कोहली ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ शिकायत दर्ज करने या औपचारिक बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का जीवंत और प्रभावी मंच है। जन-सुनवाई शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जालंधर सेंट्रल में विकास केवल फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखना चाहिए — और इसके लिए प्रयास निरंतर जारी हैं।
अपने संबोधन में कोहली ने स्पष्ट किया कि वह राजनीति को जन सेवा का अवसर मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सबके बीच रहकर, आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूँ। जब भी आपको मेरी ज़रूरत होगी, मैं आपके दरवाज़े पर मौजूद रहूँगा — समस्या सुनने और उसका समाधान करवाने, दोनों के लिए। मेरा लक्ष्य शासन करना नहीं, बल्कि सेवा करना है। क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ।