Home National जालंधर : कानून अगर पारस एस्टेट के अपराधी को फाँसी की सज़ा...

जालंधर : कानून अगर पारस एस्टेट के अपराधी को फाँसी की सज़ा देता है, तो मैं खुद जल्लाद बनने को तैयार हूँ: ईशांत शर्मा

अगर कानून इस हैवान को फाँसी की सज़ा सुनाता है, तो मैं कसम खाकर कहता हूँ- मैं खुद जल्लाद बनूँगा। मेरे हाथ काँपेंगे नहीं, क्योंकि यह मासूम की आत्मा के साथ न्याय होगा। ऐसे दरिंदों को जीने का हक नहीं है।

बयूरो : पारस एस्टेट में हुई मासूम के साथ दर्दनाक घटना को लेकर क्षेत्रीय माहौल बेहद तनावपूर्ण है। लोगों में रोष लगातार बढ़ रहा है और हर वर्ग से अपराधी को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की माँग उठ रही है।
इसी बीच शिव सेना हिन्द युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिन्दू नेता ईशांत शर्मा ने सबसे बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसी दरिंदगी के मामलों में अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कानून इस हैवान को फाँसी की सज़ा सुनाता है, तो मैं खुद जल्लाद बनने को तैयार हूँ। यह सिर्फ एक बच्ची के साथ हुआ अत्याचार नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा को चोट पहुँचाने वाला अपराध है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जिसने यह घिनोना पाप किया है वह इंसान कहे जाने के भी लायक नहीं। उन्होंने कहा कि जिस मासूम ने अभी ठीक से दुनिया देखनी भी शुरू नहीं की थी, उसे इतनी दरिंदगी से छीन लिया गया, बतौर इंसान भी मैं इसे सहन नहीं कर पा रहा।

ईशांत शर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन साफ कहा कि ऐसे दरिंदों के खिलाफ कानून को सबसे सख्त कार्रवाई करने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके और पूरे समाज में सख्त संदेश जाए कि मासूमों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इलाके के सामाजिक संगठनों, महिलाओं और युवाओं ने भी हिन्दू नेता ईशांत शर्मा के इस सख्त रुख का समर्थन किया है और कहा कि इस तरह की निर्भय आवाज़ें ही समाज में न्याय का भरोसा मजबूत करती हैं।