






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल हलका में जनता तक सीधी, भरोसेमंद और संवेदनशील सहायता पहुँचाने के लिए नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का हर निवासी सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुविधाओं और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ और प्रभावी माध्यम प्राप्त कर सके। यह व्यवस्था नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए एक संगठित ढांचा प्रदान करती है।