







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर शहर के मेयर वनीत धीर ने वार्ड नंबर 10 में सफाई व्यवस्था की लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए बड़ा एक्शन लिया है। दोनों ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई निरीक्षक और इंचार्ज जमीनी निगरानी बढ़ाएं और दैनिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।