







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : भारत के इतिहास में कुछ क्षण ऐसे दर्ज हैं, जो केवल बीती घटनाएँ नहीं, बल्कि मानवीय सभ्यता की आत्मा को परिभाषित करने वाले मील के पत्थर हैं। 24 नवंबर 1675 का दिन ऐसा ही एक दिन है—जब सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी ( हिंद की चादर), ने धर्म, मानवता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना शीश अर्पित कर दिया।