






पंजाब के प्रमुख फैशन डिजाइन संस्थानों की आठ टीमों ने इस आयोजन में भाग लिया और अपनी अनूठी डिज़ाइन संग्रह के माध्यम से थीम की रचनात्मक व्याख्या प्रस्तुत की। इस कार्येक्रम में मिस ग्लोब इंडिया 2025 जैस्मीन राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही, जिसने शो में चार चाँद लगा दिए। निर्णायक मंडल में सुश्री चितवन के, सुश्री पाहुल मान और सुश्री पंकज ठाकुर शामिल थे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, प्रस्तुति, विषय निष्पादन और स्टाइलिंग के आधार पर किया।
रैंप पर रंगों, बनावटों और विचारों की मोहक प्रस्तुति देखने को मिली जिसने फैशन को पर्यावरणीय चेतना से खूबसूरती से जोड़ा। विद्यार्थियों ने अभिनव सिल्हूट, प्रयोगात्मक फैब्रिक और कलात्मक ड्रेप्स प्रस्तुत किए — प्रत्येक परिधान ने प्रकृति के पाँच तत्वों की सामंजस्यपूर्ण भावना को दिखाया।

