






बयूरो : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, उन्होंने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए गए एक बयान में कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी की थी, जिसके बाद कपूरथला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस एफआईआर के बाद राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।