ब्यूरो: यह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट 29 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों ने भाग लिया।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के नेतृत्व में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने इस टूर्नामेंट में चार खेलों में भाग लिया। बैडमिंटन खेल में कॉलेज ने लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस खेल के मेंटर अंकुश शर्मा और साहिल सेनी थे। टीम मेंटरों ने बताया कि लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। ऑटोमोबाइल ब्रांच के छात्र अभिषेक भंडारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
क्रिकेट खेल में भी कॉलेज ने रोमांचक मुकाबले में रजत पदक प्राप्त किया। टीम के मेंटर मोहित सहदेव ने बताया कि मैच बहुत ही दिलचस्प था और अंतिम क्षण तक दर्शक उत्साह से मैदान में डटे रहे।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने टीम मेंटरों और खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने खेल प्रमुख विक्रमजीत सिंह संघोत्रा और उप खेल प्रमुख गगनदीप के योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की और कहा कि उनके बिना यह सफलता संभव नहीं थी।