





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी (आप) के जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली बीती रात करीब 12:30 बजे शहर के गुरु नानक पुरा क्षेत्र में सड़कों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। देर रात तक चले इस निरीक्षण दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और इलाके में सड़कों की स्थिति, स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली तथा सफाई व्यवस्था का वास्तविक जायज़ा लिया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति है कि जनता के बीच रहकर ही उनकी समस्याओं को समझा जाए और तुरंत समाधान किया जाए। “कागज़ों पर रिपोर्ट देखने के बजाय मैं खुद क्षेत्र में जाकर जनता की बातें सुनता हूँ, क्योंकि वही सच्ची तस्वीर दिखाती हैं,” उन्होंने कहा।