





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): लाडोवाली रोड स्थित दोआबा खालसा स्कूल मार्किट में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के पैच वर्क का कार्य पूरा हो गया है। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्किट में पैच वर्क और सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से व्यापारियों में राहत और खुशी का माहौल है।