Home National जालंधर: नहीं रहे बॉडी बिल्डर व बॉलीवुड अभिनेता वरिंदर घुम्मन, अचानक हॉस्पिटल...

जालंधर: नहीं रहे बॉडी बिल्डर व बॉलीवुड अभिनेता वरिंदर घुम्मन, अचानक हॉस्पिटल में इलाज दौरान आया हार्ट अटैक, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के बस्ती शेख अधीन घई नगर के रहने वाले मशहूर वेजेटेरियन बॉडी बिल्डर व बॉलीवुड अभिनेता वरिंदर घुम्मन का अचंद निधन हो गया है। खबर लिखे जाने तक मिली प्रथम जानकारी अनुसार वरिंदर घुम्मन के कंधे में फ्रैक्चर हुआ था जिसका इलाज करवाने वह फोर्टिस अमृतसर में दाखिल थे। इस दौरान उनको नस दब जाने के चलते दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। फिलहाल फोर्टिस हॉस्पिटल प्रबंधन इससे अधिक कुछ नहीं बता रहा। जो भी जानकारी भविष्य में सामने आएगी प्रमुखता से प्रकाशित की जाएगी। गौरतलब है वरिंदर घुम्मन कई पंजाबी व हिंदी फिल्मों मे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने सलमान खान जैसे अभिनताओं संग भी काम किया है। गोलमाल न्यूज़ बिछड़ी रूह की आत्मिक शांति की कामना करता है।