





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में आगामी महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में 6 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 22 प्वाइंट से रास्ते डायवर्ट किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि जी चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, अड्डा टांडा, माई हीरा गेट, शीतला माता मंदिर, भगवान वाल्मीकि जी गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी, बस्ती अड्डा से होते हुए भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में सम्पन्न होगी।