





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने एड्श जारी करते हुए जालंधर नगर निगम की हद में आए सभी स्कूल, कालेज आदि अन्य शिक्षण संस्थानों में दोपहर 12 बजे के बाद 6 अक्टूबर को निकलने वाली श्री भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस के मौके पर शोभा यात्रा के चलते आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही 7 अक्टूबर को पूर्ण रूप से शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया हुआ है।