






बयूरो (गोलमाल न्यूज़): हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जालंधर के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया वहीं लोगों ने हर्षोल्लास से रावण, मेघनाथ व कुम्भकरण का पुतला फूंका। इसी कड़ी में शहीद उद्यम सिंह नगर यूथ सोसाइटी के बच्चों ने मिलकर दशहरे का पावन पर्व बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। सनातन धर्म में विजयदशमी का विशेष महत्व है और यह बच्चे पिछले 15 वर्षों से परंपरा के अनुसार रावण का पुतला बनाकर इस उत्सव का आयोजन कर रहे हैं।

