





बयूरो : पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के मौजूदा वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपाई नेता अनिल जोशी ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। इसके बाद से यह कयास तेज हो गए हैं कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अनिल जोशी 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।