बयूरो;: पंजाबी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक राजवीर जवांदा एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, राजवीर जवांदा बाइक पर सवार थे और नियंत्रण खो बैठने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गए. उन्हें गंभीर सिर की चोटें आई हैं. दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा Rajvir Jawanda मोटरसाइकिल पर बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया. हादसे में गायक राजवीर जवंदा की हालत बहुत खराब बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.