Home Religious जालंधर: पार्षद मुकेश सेठी की माता स्व. आशा रानी निमित्त रसम पगड़ी...

जालंधर: पार्षद मुकेश सेठी की माता स्व. आशा रानी निमित्त रसम पगड़ी आज दोपहर 1 से 2 बजे, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के वार्ड-56 से पार्षद व तेहबाजारी शाखा के चेयरमैन मुकेश सेठी को पिछले दिनों 13 सितंबर को मातृ शोक हुआ था जब अकस्मात माता जी स्व. आशा रानी का निधन हो गया था। गौरतलब है कि माता जी बहुत ही मिलनसार व धार्मिक स्वभाव की थी। उन्होंने आपने जीवनकाल में अच्छी बेटी, पत्नी, माँ व दादी का फर्ज अदा किया। भरे पूरे सेठी परिवार को छोड़ अब वह प्रभु चरणों में जा विराजी हैं। उनके निमित्त रस्म पगड़ी व अंतिम अरदास आज यानी 23 सितंबर दिन मंगलवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री महालक्ष्मी मंदिर (जेल रोड) में आयोजित की जाएगी। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार संग गोलमाल न्यूज़ के अभिनंदन भारती, समाज सेवक अभिमन्यु मरवाहा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन बंटी, AAP पंजाब महासचिव दीपक बाली, पंकज चड्ढा, मनी सचदेवा सहित शहर के राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक शख्सियतों ने संवेदना व्यक्त की है।