




बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के वार्ड नंबर 56 के पार्षद मुकेश सेठी को शनिवार अकस्मात मातृ शोक हुआ है। माता जी आशा रानी का अकस्मात निधन हो गया है। जानकारी अनुसार बिछड़ी देह का अंतिम संस्कार आज 4 बजे हरनामदासपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में शहर की विभिन्न राजनितिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। गोलमाल न्यूज़ इस दुःख में मुकेश सेठी व परिवार के साथ खड़ा है व संवेदनाएं व्यक्त करता है।
