





मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा और वरिष्ठ भी आपके काम से प्रभावित होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में नई डील से मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी या प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। सेहत में थकान और सिरदर्द की समस्या रह सकती है, इसलिए आराम करें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।