मेष राशिफल
अपने व्यवहार को सुधारने की कोशिश करें। पारिवारिक जनों से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। विदेश जाने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
वृषभ राशिफल
अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। बेकार की गतिविधियों पर समय बर्बाद न करें। दिनचर्या में बदलाव होगा। आर्थिक मामलों में सुधार करने की आवश्यकता है।
मिथुन राशिफल
संपत्ति से जुड़े विवाद यथावत रहेंगे। मकान बदलने के निर्णय में असमंजस बना रहेगा। किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकात जीवन की दिशा बदल सकती है।
कर्क राशिफल
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दूसरों का हस्तक्षेप परिवार में न होने दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
सिंह राशिफल
आज का दिन विशेष अनुभव कराने वाला होगा। पारिवारिक पुरानी यादें ताज़ा होंगी। बच्चों की पढ़ाई पर चर्चा होगी। व्यापार में नुकसान की आशंका है, सतर्क रहें।
कन्या राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में निवेश शुभ रहेगा। वैवाहिक चर्चा सफल होगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
तुला राशिफल
आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पिता से संबंध मजबूत होंगे। वाहन या मशीनरी पर खर्च होगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
वृश्चिक राशिफल
अपने व्यवहार को सुधारने में प्रयासरत रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नए दोस्त बनेंगे।
धनु राशिफल
व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले यथावत रहेंगे। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। बहनों से संबंध कमजोर पड़ सकते हैं। कानूनी अड़चन संभव है।
मकर राशिफल
आलस्य के कारण करियर स्थिर रह सकता है। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल
अपनी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
मीन राशिफल
समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य पूरे करने में मददगार होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।