Home Punjab जालंधर: रेप पश्चात किडनेप की गई नाबालिग युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें...

जालंधर: रेप पश्चात किडनेप की गई नाबालिग युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें व देखें

AAP नेता काकू आहलुवालिया व सीपी धनप्रीत कौर के हस्तक्षेप से बच्ची बरामद

OSD CM राजबीर सिंह व कमिश्नर पुलिस धनप्रीत का बहुत बहुत धन्यवाद : काकू आहलुवालिया

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के थाना-7 अधीन आते खुरला की नाबालिग निवासी को बहला फुसला कर यूपी के बहराइच ले गया आरोपी आखिरकार काकू आहलुवालिया द्वारा किए हस्तक्षेप के पश्चात सीएम कार्यालय व कमिश्नर पुलिस जालंधर के आदेशों पर काबू कर लिया गया है और नाबालिग युवती भी बरामद हो गई है। जानकरी अनुसार आज उसका जालंधर में मेडिकल भी करवा लिया गया है।

आपको बता दें कि 7वीं कक्षा की छात्रा के रेप व किडनेप के इस पूरे मामले में AAP नेता काकू आहलुवालिया का बड़ा योगदान है, क्यूंकि उन्होंने ही सीएम कार्यालय तक यह मामला उठाया जिसके फ्लस्वरूप सीपी जालंधर ने टीम का गठन किया व तुरंत कार्यवाही करते हुए बच्ची बरामद कर आरोपी को पकड़ा गया। सूत्रों अनुसार करीब 1 महीने 7 दिन पहले रविवार के दिन उक्त आरोपी नाबालिगा को बेहला फुसला कर यूपी ले गया था। जिसकी शिजयत पर कार्यवाही नहीं की जा रही थी।

इस कार्यवाही पर काकू आहलुवालिया ने OSD CM राजबीर सिंह का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही के निर्देश जारी करवाए। मंगलवार देर शाम बच्ची को परिजनों के हवाले किया गया। जिसके पश्चात खुद काकू आहलुवालिया बच्ची का हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने बच्ची के आगे की पढ़ाई से लेकर सभी जरूरतों के लिए विश्वास दिलाया।