Home Education एलपीयू बेसबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025 जीती

एलपीयू बेसबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025 जीती

एलपीयू की बेसबॉल टीम ने देश भर के 80 से ज़्यादा यूनिवर्सिटी के शीर्ष टीमो को अपने स्किल्स और टीम वर्क के असाधारण प्रदर्शन से हराकर स्वर्ण पदक जीता

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने एक बार फिर अपने खेल के क्षेत्र में अपना स्थान बरकरार रखते हुए बेसबॉल टीम ने राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में जीत हासिल की। देश भर के 80 से ज़्यादा यूनिवर्सिटी की शीर्ष टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा की। मुख्य कोच राकेश के नेतृत्व में एलपीयू की 16 सदस्यीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण स्किल्स, अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस शानदार खेल मुकाबले के दौरान, हर मैच में टीम की बेहतर और प्रतिस्पर्धी भावना के प्रति प्रतिबद्धता झलकती थी।
टीम को बधाई देते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “एलपीयू में, हम मानते हैं कि किसी यूनिवर्सिटी का असली मापदंड केवल एकेडमिक उपलब्धियों में ही नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाले लीडर्स को तैयार करने से पता चलती है। खेल अनुशासन, टीम वर्क और लीडर के गुण पैदा करते हैं जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। हमारा विजन एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ बेहतर खिलाड़ियों को खोज कर उन्हें निखारा जाए और वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मुकाम हासिल करे।”
खेल हमेशा से एलपीयू का एक मजबूत आधार रहे हैं, जहाँ छात्र लगातार क्षेत्रीय, जिला, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। यूनिवर्सिटी में देश के सबसे बड़े स्पोर्ट्स हब में से एक है, साथ ही खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए पर्याप्त छात्रवृत्तियाँ भी उपलब्ध हैं। कच्ची प्रतिभाओं की पहचान करके और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करके, एलपीयू यह सुनिश्चित करता है कि उसके एथलीट इंटरनेश्नल स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हो।