Home Education एलपीयू ने एकेडमिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए युवा रिसर्च्स को ₹1.65...

एलपीयू ने एकेडमिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए युवा रिसर्च्स को ₹1.65 करोड़ के प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया

टॉप स्कॉलर्स को ₹1.79 लाख (पीएचडी), ₹63,000 (पीजी), और ₹26,000 (यूजी) के प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट रिसर्चर को भी सम्मान

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एक एकेडमिक प्रोग्राम में डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में शामिल 2,700 से अधिक छात्र रिसर्चर की एकेडमिक में बेहतर गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों को सामूहिक रूप से ₹1.65 करोड़ की वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जो रिसर्च को बढ़ावा देने की यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समारोह में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य अतिथि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के केरल राज्य अध्यक्ष सैयद सादिकली शिहाब थंगल और राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार समिति के चेयरमेन शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर ने की। विशिष्ट अतिथि ई.टी. मोहम्मद बशीर, संसद सदस्य (लोकसभा) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता और पी.वी. अब्दुल वहाब, संसद सदस्य (राज्यसभा), केरल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता और कोषाध्यक्ष, कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल, एलपीयू की प्रो-चांसलर की उपस्थिति ने और भी गरिमामय बना दिया।
स्वागत भाषण में, डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने केरल से आए प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और यूनिवर्सिटी के निकट पंजाब शिहाब थंगल सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन की सराहना की। केरल से बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा उच्च शिक्षा के लिए एलपीयू को चुनने पर विचार करते हुए, डॉ. मित्तल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी एकेडमिक यात्रा यूनिवर्सिटी के गुणवत्ता, विविधता और इनोवेशन के प्रयासो को प्रतिबिंबित करती है।
मुख्य अतिथि, सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने मलयाली छात्र समुदाय के साथ बातचीत की और प्रोत्साहन एवं प्रशंसा के क्षण साझा किए। सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान की भावना को दोहराते हुए, उन्होंने संस्थान के उस प्रयास की सराहना की जिसमें विविध पृष्ठभूमि के छात्रों को आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने विचारों में, समाज को वापस देने की यूनिवर्सिटी की सोच की सराहना की। ई.टी. मोहम्मद बशीर ने एलपीयू को एक ऐसी यूनिवर्सिटी के रूप में परिभाषित किया जो “हमें जो मिला उससे अधिक वापस करने” के सिद्धांत पर चलता है, जबकि पी.वी. अब्दुल वहाब ने कहा कि एलपीयू ने अपने गुणवत्ता-संचालित दृष्टिकोण के माध्यम से देश के शैक्षिक परिदृश्य में खुद को एक ट्रेंडसेटर के रूप में स्थापित किया है।
इस कार्यक्रम ने एलपीयू के रिसर्च एंवायरमेंट और सिस्टम के बारे में भी सबको अवगत करवाया। जिसे इंडस्ट्री पार्टनशिप, वैश्विक सहयोग, अत्याधुनिक लैब, मेंटर गाइडेंस और मजबूत वित्तीय सहायता के माध्यम से डिजाइन किया गया है। 28,000 से अधिक पब्लिकेशन, 2,58,800 से अधिक स्कोपस उद्धरणों, 174 के एच-इंडेक्स, 2,900 से अधिक बौद्धिक संपदा अधिकारों, ₹97.8 करोड़ मूल्य की वित्त पोषित परियोजनाओं और 550 से अधिक इंटरनेशनल रिसर्च समझौतों के साथ, एलपीयू नॉलेज का एक नया केंद्र बन गया है।
अपनी फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट रिसर्चस को महत्वपूर्ण प्रोत्साहनों से सम्मानित किया गया, जो यूनिवर्सिटी की दृढ़ता और एकेडमिकरिसर्च को बढ़ावा देने वाली मेहनत को दर्शाता है। शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों में, एक पीएचडी स्कॉलर को ₹1.79 लाख, पोस्ट ग्रेजुएट को 63 हजार और ग्रेजुएट स्कॉलर को 26 हजार का सर्वोच्च प्रोत्साहन मिला।
मुख्य अतिथियों ने राष्ट्रीय आवश्यकताओं और वैश्विक चुनौतियों, दोनों का समाधान करने के लिए आवश्यक स्किल्स और मूल्यों से लैस युवा स्कॉलर्स की एक पीढ़ी को बढ़ावा देने के लिए एलपीयू की सराहना की। उनके विचारों ने न केवल रिसर्च को आगे बढ़ाने, बल्कि प्रगति और इनोवेशन के लिए समर्पित सामाजिक रूप से ज़िम्मेदार नागरिकों को आकार देने में यूनिवर्सिटी की पहल के महत्व को भी रेखांकित किया।