





जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा के उन सितारों में से थे जिन्होंने कॉमेडी को नई ऊंचाई दी. उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवाद हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाते थे. उनका हर किरदार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता था. उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्टा , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता.