




बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के वार्ड-23 में बशीरपुरा के निवासी नर्क भरी जीबदगी जीने को मजबूर हैं। इस बारे पार्षद पति हरपाल मिंटू, गगनदीप आहूजा, अशोक मरवाहा, सुखविंदर सिंह रिंकू, वरुण, नवीन चड्ढा, सन्नी, सतबीर कौर, दर्शन कौर, विवेक, सतनाम सिंह, अमरजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, बॉबी, राजू आदि ने रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि इलाके में सीवरेज की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है जिसके चलते पीने वाला पानी भी गंदा आने लगा है। नगर निगम में शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का हल नहीं निकाला गया तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा। जहां नगर निगम का घेराव किया जाएगा वहीं आगामी चुनावों में इलाके में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को घुसने नहीं दिया जाएगा। 
