





बयूरो : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ हादसे में जालंधर की 2 लड़कियों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद जो लोग लापता हुए हैं, उनमें जालंधर की 2 युवतियां भी शामिल है। इन युवतियों के नाम दिशा और वंशिका है, जोकि सोढल की रहने वाली हैं। इनके लापता होने की सूचना के बाद परिवारों का हाल बेहाल है। जानकारी अनुसार 22 वर्षीय वंशिका और उसकी दोस्त दिशा माता-पिता और भाई के साथ जम्मू-कश्मीर गई थीं। जहां वह अपने परिवार के साथ एक स्थानीय मंदिर में दर्शन करने गई थीं। लेकिन किश्तवाड में बादल फटने के बाद से ये दोनों युवतियां लापता हैं।