





– केजरीवाल के मार्गदर्शन से पूरा पंजाब हसता रहे, बसता रहे और तंदरुरत रहे – नितिन कोहली
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और AAP सुप्रीमो, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इसके अलावा शक्ति नगर के भगवान वाल्मीकि आश्रम में हवन यज्ञ करवाया, दिव्य ज्योति संस्थान में केक काटा औऱ अपाहिज आश्रम में फल वितरित किए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की और समारोह को यादगार बनाया।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को यह संदेश दिया कि आम आदमी ही लोकतंत्र की असली ताक़त है। दिल्ली में उनके काम आज पूरे भारत के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने दिखाया कि जनता से सीधे जुड़कर और सादगीपूर्ण जीवन जीकर भी राजनीति में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उनका नेतृत्व हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। नितिन कोहली के कार्यालय में आयोजित यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि हम सभी उनके विचारों के प्रति निष्ठावान और समर्पित हैं।”
कार्यक्रम के अंत में नितिन कोहली के कार्यालय में केक काटने की रस्म अदा की गई। मिठाइयाँ बाँटी गईं और कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दीर्घायु होने की कामना की। पूरा कार्यालय देशभक्ति और उत्साह के नारों से गूँज उठा।