





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत में देश भक्ति के जोश के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने वार्ड 67, वार्ड 9 औऱ वार्ड 22 में ध्वजारोहण किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों की भूमिका अहम रही है। जब-जब देश में कोई खतरा हुआ पंजाबियों ने देश के सम्मान के लिए आगे आकर उसका सामना किया। उन्होंने तिरंगे को देश की एकता, वीरता और समृद्धि का प्रतीक बताते हुए युवाओं से विकसित पंजाब के सपने को साकार करने का आह्वान किया।