





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर से आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद कविता सेठ (वार्ड – 57) को शनिवार पितृशोक हुआ है। जानकारी देते हुए पार्षद पति सौरभ सेठ ने बताया कि स्व. मंगल दास जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम ही 5 बजे बस्ती गाजी गुल्ला के श्मशान घाट में होगा। इस दुख की घड़ी में गोलमाल न्यूज़ से अभिनंदन भारती, मेयर वनीत धीर, सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं, शहर की सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने परिवार संग दुख व्यक्त किया व स्व. मंगल दास जी निमित्त श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परम पिता परमात्मा बिछड़ी रूह को अपने चरणों में स्थान दें। 