ब्यूरो: रक्षाबंधन 2025 भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का उत्तम अवसर लेकर आया है. शुभ संयोगों और बिना भद्रा के इस दिन राखी बांधना बेहद लाभकारी रहेगा. बस राहुकाल का ध्यान रखें और सही समय पर राखी बांध कर इस पावन रिश्ते को और गहरा बनाएं।
इस बार रक्षाबंधन 2025 को लेकर काफी शुभ योग बन रहे हैं और एक खास बात यह भी है कि इस दिन भद्रा काल नहीं है, जिससे पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहेगा.
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी. चूंकि उदया तिथि यानी सूर्योदय के समय भी पूर्णिमा रहेगी, इसलिए रक्षाबंधन 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा.हालांकि सुबह का लगभग डेढ़ घंटा राहुकाल रहेगा जो सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक है. इस दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए।
शुभ समय:
-ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक
-अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 12:53 बजे तक
-सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 2:23 बजे तक
-सौभाग्य योग: 9 अगस्त की सुबह से लेकर 10 अगस्त तड़के 2:15 बजे तक