Home Entertainment जालंधर: रौनक़ा वाली तीज की रही धूम, रसनीत के प्रयासों को सभी...

जालंधर: रौनक़ा वाली तीज की रही धूम, रसनीत के प्रयासों को सभी ने सराहा, रिची स्क्वायर सहित गोलमाल न्यूज़ व वर्तिका मदान का रहा विशेष सहयोग, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : शहर में सावन के पावन माह में तीज के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए हा रहे हैं जिनमें रौनक़ा वाली तीज की खासी धूम रही। इस बारे जानकारी देते हुए आयोजिका रसनीत कौर ने बताया कि इस वर्ष Season 2 बहुत ही सफल रहा। पूरे कार्यक्रम में जबरदस्त जोश, मस्ती और पंजाबी रंग दिखा। इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल में बड़ी धूमधाम से किया गया। इस जश्न ने न सिर्फ परंपराओं को संजोया बल्कि उसे नए रंगों और उमंग के साथ पेश भी किया।

इस रंगारंग आयोजन में शहर भर से महिलाओं ने पारंपरिक लिबास में भाग लिया और पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। पंजाबी संस्कृति की झलक, मस्तीभरे ढोल, और धमाकेदार DJ बीट्स ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान ग्रैंड रैम्प वॉक जिसमें महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर जलवा बिखेरा। पारंपरिक गिद्धा और पंजाबी बोलियाँ, जिसने सबको भाव-विभोर कर दिया। शानदार परफॉर्मेंसेज़ और तंबोला गेम्स से बढ़ा फन का तड़का लगा। सबके लिए असीमित स्वादिष्ट फूड और स्नैक्स का भी इंतजाम किया गया। हिस्सा लेने वाले सभी मेहमानों को लकी ड्रॉ और सुनिश्चित हैम्पर्स भी दिए गए। इस दौरान प्रोफेशनल फोटोशूट और इंस्टा-रेडी स्टाइलिश सेटअप का भी इंतज़ाम किया गया।इस आयोजन की सफलता में जिनका योगदान अहम रहा उनमें रिची स्क्वायर, पारिका धमीजा चोपड़ा, अस्मिता मुल्तानी, वर्तिका मदान, काजल राना, सीमा सोनी, RJ लवीना, माही मल्हान मुख्य रहीं। उनकी भागीदारी और सहयोग ने इस तीज को सचमुच “रौनक वाली” बना दिया।रौनक वाली तीज” केवल एक पर्व नहीं था, बल्कि वह एक ऐसा अनुभव बन गया जिसे हर उपस्थित शख्स अपने दिल में हमेशा के लिए संजो कर ले गया। संस्कृति, संगीत, स्वाद और स्टाइल का ऐसा अद्भुत संगम शायद ही कहीं और देखने को मिले।