ब्यूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर कैंट हल्के के विधायक व ओलिंपियन परगट सिंह ने सोमवार को शहर के मेयर विनीत धीर से मुलाक़ात की। इस दौरान पार्षद पति सुरिंदर भापा व पार्षद पवन कुमार साथ मौजूद रहे। इस दसूरन विधायक ने मेयर के समक्ष खांबरा, संसारपुर, धीना, अलीपुर, सुभाना, फोलड़ीवाल, अलोटली, नंगल करार खां, सोफी पिंड, खुसरोपुर, दीप नगर समेत उन गांवों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की, जिन्हें नगर निगम में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा कोई विशेष सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं, जैसे सफाई की समस्या, लाइटों की समस्या, सीवरेज की समस्या और सड़कों की खस्ता हालत आदि। इसके साथ ही उन्होंने शहर की समस्याओं से भी अवगत करवाया, जिसमें मुख्य रूप से वार्ड नंबर 35 और 36 की सड़कें, सीवरेज और लाइटें शामिल हैं। मेयर विनीत धीर ने परगट सिंह और उनके साथ आए पार्षद पति सुरिंदर सिंह भापा और पार्षद पवन कुमार को आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे और नगर निगम में शामिल हो चुके गांवों में जल्द ही कर्मचारियों की भर्ती करके सफाई सुविधाएं सुचारू रूप से शुरू करवाएंगे। इस अवसर पर पार्षद पति सुरिंदर भापा ने कहा कि वार्ड नंबर 35 में सरफेस वाटर पाइप बिछाई जा रही है उसे पुराने रास्ते पर ही बिछाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करवाएंगे।