







जालंधर की ADCP आकर्षि जैन रहीं मुख्य अतिथि, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करवाने का दिया आश्वासन








जालंधर की ADCP आकर्षि जैन रहीं मुख्य अतिथि, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करवाने का दिया आश्वासन



बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के स्थानीय बैंक्यूट में एंकर हरप्रीत कौर की ओर से ‘तीयां दे मेले’ का आयोजन का किया गया। इस दौरान जालंधर शहर की ADCP आकर्षि जैन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची। वहीं मशहूर कॉमेडियन पतीला जी व देवगन फैमिली बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट समारोह में पहुंचे।


इस दौरान सम्बोधित करते हुए ADCP आकर्षि जैन ने कहा कि उन्हें महिलाओं को ऐसे एन्जॉय करते बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने सभी वर्ग विशेष तौर पर महिलाओं को सुरक्षा मुहैया का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर कई विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान पहुंचे कॉमेडियन संदीपजीत पतीला ने कहा कि कॉमेडी से सभी को खुशी मिलती है और खुशी जिंदगी में बहुत अहम रोल निभाती है। उन्होंने कहा कि सदैव सभी खुश रहें व ऐसे ही आनंद उठाते रहे। वहीं देवगन फैमिली ने कहा कि परिवार को जोड़ कर रखें व एक रखें।
इस दौरान विभिन्न गेम्स जैसे तम्बोला, रैंप वाल्क आदि आयोजित करवाई गई जिनके विजेताओं को अलग अलग तोहफ़ों से सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न शीर्षकों से महिलाओं को नवाजा गया। इस दौरान जज की भूमिका काजल राणा, गुनीत बेदी, पूनम (परनीत क्रिएशन), सोनिया धीर आदि ने निभाई। इस दौरान गोलमाल न्यूज़, नितीश फोटोग्राफ़ी, मंजीत कौर व RJ लवीना ने एंकर हरप्रीत का विशेष सहयोग किया।