







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (EMA) के सदस्यों ने आज प्रधान संदीप साही की अगुवाई में शहर के मेयर वनीत धीर के साथ मीटिंग की। उक्त मीटिंग का मुख्य एजेंडा शहर के फर्जी पत्रकारों को लेकर था। प्रधान संदीप साही ने मेयर को अवगत करवाया कि शहर में ऐसे कुछ लोग सक्रिय हैं, जो खुद को पत्रकार बताकर लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। असल में वह पत्रकार है ही नहीं। वह लोग सिर्फ पत्रकारिता की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल करते हैं।
पत्रकार का काम खबर लगाना है, ना कि लोगों की शिकायतें करना। इस मामले में निगम के भी कुछ कर्मचारी मिले हुए हैं। मेयर ने खुद माना कि निगम के कुछ मुलाजिम इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के साथ मिलकर वह भी एक मुहिम चलाएंगे ताकि लोग परेशान ना हों।