



















अमन अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि आज अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा स्वीकार न करने का ऐलान किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। पार्टी ने अनमोल गगन मान को मिलकर पार्टी और हलके की प्रगति के लिए काम करते रहने के लिए कहा है। अमन अरोड़ा ने लिखा कि अनमोल गगन मान अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी। गौरतलब है कि बीते दिन अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने और पार्टी से विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी थी।