जालंधर: ‘ओच्छी राजनीति’ पर उतारू शिरोमणि अकाली दल कार्यकर्ता, अगर कांग्रेस दफ्तर में घुसना ही था तो समय बता कर आते फिर कांग्रेसी देते उन्हें जवाब : अश्वन भल्ला, पढ़ें आगबबूला हुए कांग्रेसी नेता क्या बोले
बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में वीरवार को एक ऐसा मामला देखने को मिला जिससे राजनीति बहुत गर्मा गई है। जानकारी अनुसार शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूँक प्रदर्शन किया जिस दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में घुस कर पुतला फूंका।
इससे आहत कांग्रेसी वरिष्ठ नेता अश्वन भल्ला ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता ओच्छी राजनीति पर उतारू हो गए हैं। पंजाब वासी उन्हें ऐसे माफ़ नहीं करने वाले और न ही इससे उनकी सरकार बनेगी।
आगबबूला हुए अश्वन भल्ला ने आगे कहा कि अगर उन्होंने कांग्रेस भवन में घुसना ही था तो एमी निर्धारित कर आते फिर कांग्रेसी उन्हें जवाब देते। उस स्तिथि में अकाली कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में घुस भी जाते तो देखते। क्यूंकि ऐसे किसी के घर या दफ्तर में घुसना कानूनी भी जुर्म है। और घरवाले या दफ्तर मालिक ऐसे घुसने भी नहीं देते। गैरमौजूदगी में घुसना ट्रेसपासिंग कही जाती है नाकी दिलेरी।