– ATP सुखदेव वशिष्ट की भी जमानत याचिका माननीय हाई कोर्ट में हुई मंजूर
ब्यूरो: MLA रमन अरोड़ा के बेटे की ज़मानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है जिसमें उनके बेटे राजन अरोड़ा को ज़मानत दे दी गई है। उनकी गिरफ्तारी पर 24 सितंबर तक रोक लगाई गई है और उन्हें तब तक विजिलेंस समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। अब रमन अरोड़ा के बेटे को गिरफतार नहीं किया जा सकता। इसी के साथ ही ATP सुखदेव वशिष्ट की जमानत याचिका भी हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है। बेटे राजन व सुखदेव वशिष्ट की ज़मानत के बाद अब रमन अरोड़ा की ज़मानत भी आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है।