Home Religious शनिवार भौतिक सुख सुविधा का पर्याप्त आनंद लेंगे, कारोबारी यात्रा से लाभ...

शनिवार भौतिक सुख सुविधा का पर्याप्त आनंद लेंगे, कारोबारी यात्रा से लाभ होगा, पुराने मित्र काम आएंगे, व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दोपहर के बाद की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी।

वृषभ

आज आपको सहकर्मियों पर पूर्ण विश्वास नहीं करना चाहिये। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। कुटिल लोगों से सतर्क रहें। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।

मिथुन

आज कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बुजुर्ग परिजन किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

कर्क

आज आपकी सूझबूझ और समझदारी की प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि सम्बन्धित उद्योगों में अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।

सिंह

आज व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। करियर को लेकर नए मौके मिलेंगे। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें।

कन्या

आज आपकी दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं।

तुला

आज बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

वृश्चिक

आज नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। नये लोगों पर शीघ्रता से विश्वास न करें। आपको कठिन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु

आज आप धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा। सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। खेलजगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में समस्याओं से घिरे रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। करियर व जॉब को लेकर नए मौके मिलेंगे। आवश्यक कार्यों को टालने के बजाय समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेंगे।

कुंभ

आज भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा से लाभ होगा। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे।

मीन

आज सफलता मिल सकती है। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आज पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें।